तुम थे तारों में और हम बेजार जमाने मे।
मारे मारे घुमते कैसे किसी से जुड़ सके।
तुम थे काले से और हम फिरते दुखी से।
बैठे रहे तेरे दर पर घंटो पर घंटे गुजारते।
जीवन मे दखल बढ़ा जीवन बदल गया।
विकट समय धीरे धीरे आसान हो गया।
तुम्हारा दायरा बढ़ा शिकंजा कसता गया।
हुए तेरे गुलाम अब वक्त तुम्हारा हो गया।
घंटो घंटो तुम्हे मुंह लगा भूले रिश्ते नाते।
हुए बेजार किसी के पास समय न रहा।
मोबाइल व्हाट्सएप्प इन्टरनेट से जुड़े।
रिश्ते नाते भूले बच्चे बचपन भूल गए।
चलो एक फिर अजनबी बन जाएं दोनों
नाता तोडे फोन से समाज से रिश्ते जोड़े।
#सुरेश_गुप्ता
स्वरचित

