सनातन धर्म नारी गरिमा का बखान करता है।
पर नारी जीवन सदियों से अभिशप्त रहा है।

पुरुष प्रधान समाज में नारी ने अन्याय सहा है।
पितृगृह में भी नारी जीवन गुलामी भरा रहा है।

नारी सदियो से समाज मे शोषित होती रही है।
परवरिश में सदा पराई अमानत बनकर रही है।

जिस घर मे पलीबढ़ी सदा के लिए छोड़ आई है।
जहां गयी वहां भी वह पराई बनकर रह रही है।

बच्चे बुजुर्ग देखभाल खाना सफाई में लगी रही।
कहाँ उसकी शिक्षा उत्कृष्ट जीवन की पहल हुई।

अर्थव्यवस्था में नारी योगदान कब सराहा गया है
समाजिक शोषण यहां नारी का आभूषण रहा है