मन में श्रद्धा झुकाव नही है।
ये प्रचार का सामान नही है।
संकट मोचक करीब नही है।
खुद से पूंछ में आग लगी है।
सवालो की झड़ी लगी हुई है।
किस मुकाम पर आ गयी है।
मुंह पर सजे बजरंग बली है।
खुद से पूंछ में आग लगी है।
आस कहीं टूटती जा रही है।
नई आस अभी जगी नही है।
किसे काम में फर्क दिखाए।
खुद से पूंछ में आग लगी है।
महल बना नींव डली नही है।
हथेली में सरसों लहलहाई है।
नाम से दल में जंग छिड़ी है।
खुद से पूंछ में आग लगी है।
#सुरेश_गुप्ता
स्वरचित

