वन्दे भारत मैया वन्दे भारत मैया
तेरे अवतार ने नया आयाम दिया
सज धज कर ट्रेक पर चलती हो
चाल से सबका मन मोह लेती हो
इठलाती चाल से जब चलती हो
भावभंगिमा न्यारी मोहित करती
विशेष आप बनी है बेहद नाजुक
हवा के झोंके छूने से कतराते है
कहीं आपको चोट नही लग जाए
वे भी नाजुकता की कद्र करते है
पशु पक्षी भी चकित होते जाते है
अवाक ट्रेक छोड़ना भूल जाते है
बड़ा दिल दिखा माफ कर जाना
बेसमझी में वे घायल कर जाते है
नजरे इनायत कर तुम बख्श देना
बेचारे नादान समझ नही पाते है
माल ढोने में लगो मन नही माने
कौन तुमको मनरेगा वर्कर जाने
माल ढोना तुम्हारा काम नही हो
सुंदरी नाजुकता की मिसाल हो

