सौंदर्य की प्रतिमूर्ति बनी थी वो 
उसपे करोड़ो बजट लगाया गया
समय ने उसे नगरवधू बना दिया
जमाना उस पर फिदा होता गया

वह पल पल वस्त्र बदलती रही 
गहनों से वह सदा लदी रह गईं
जब जब स्टेज पर आई थी वो
हर नेता अभिनेता शर्माता गया

वो रातो में महफिल सजाती रही
खुशी हो या गम ईवेंट मनाती रही
वो दिल मे कितने बवंडर संभाले
खुशी दिखाती तो गम दबाये रही

जिस जिसने देखा वो देखता रहा
उसके सौंदर्य का विष पीता गया
जिस जिसने चाहा वह लुटा गया
उसके जलवे का यह आलम रहा

सौंदर्य का तिलिस्म कैसे टूट पाता
हुस्न की गिरफ्त में दम घुटता गया
तख्तोताज जिन कदमो में कुर्बान
हुस्न दोनो हाथों मित्रों में लूटा गया