मिले थे वे जभी खुदा की नियामत रही 
देखते भी क्या वो तो एक कयामत रही

मुलाकात भी हुई दुआ सलाम भी हुई 
शरमाई भी सही जरा मुस्कराई भी थी

दिल ने दिल से कहा दिल को राहत हुई
मग़र दुनिया तो जालिमो की बस्ती रही

किसने जाना कौन कब यहां टिका कोई
बहाव ऐसा कि बहता ही गया हर कोई

न मैं फिर कभी मिला न वो मिल सकी
खैर शायद तकदीर को यह गवारा सही