न झांको इधर उधर कभी गिरेबान में झांको।
मुस्कराहट बांटो सदा और प्यार पाओ यारो।
रोनी सुरत बना बैठे मुस्कुराकर मिला करो।
रोओगे खोते रहोगे अपने को बचाओ यारो।
चारो और संसारचक्र एक वर्तुल बनाता है।
हर किसी में यह कुछ तो अच्छा बनाता है।
जो मिला तुम्हे अपनी किमत आंको यारो।
रोना पडेगा अकेले मुस्कुराकर मिला करो।
विपरीत गुणधर्म पहचान सबकी अपनी है।
आग में आग होती है शीतलता पानी में है।
नियति ने भेजा तो तुममें भी कुछ खास है।
क्यों असहाय दिखो मुस्कुराकर मिला करो।
#सुरेश_गुप्ता
स्वरचित

