मृगतृष्णा के जाल में स्वर्णमृग की तलाश में।
महाअटवी में भटकते फंसते गए मृगजाल में।
अपने पांव पसारती मृगलोचना है ख्वाबो में।
मरनासन्न हालत में बिंधे मृगनैनी के बाण से।
कभी भाग खुल जाये छींका फूटेगा भाग से।
न बदला न बदलेगा छींका कब फूटे भाग से।
जिजीविषा जिंदा है भागते अनहोनी आस में।
भाग्य बदल जाएगा सदियों जीते ये आस में।
वन वन भटकता हिरण कस्तूरी की आस में।
भाग्य हिरण हो गया टूटी आशा इस जाल में।
नियति राह निर्धार बैठी चलती अपनी चाल में।
हिचकोले खाए जाते राह बदलने की चाह में।
जो कदम आगे भरते भाग्य कदम पीछे करता।
कहाँ कहाँ न भटकते मन कुरंग कुलाचे भरता।
कैनवास पे कैसे रंग करते कुरंग रंग कुरंग करे।
वन वन भाग रहा मनमृग क्या पाने की चाह में।

