जब एक नया छह बाइ तीन लाया
हाथ हमारे नायाब हथियार आया
भर दिया कारतूस आई लव यू का
बीबी निशाने पर ले जब दाग आया
पहला एक्सपेरिएंस कुछ ऐसा रहा
निशाना चुका ग्रुप को हिट कर गया
तूफान आया सब कुछ हिला दिया
बीबी दूर चिढाए कहती मजा आया
व्हाट्सअप पर जूते चप्पल जो चले
गाली का गुलदस्ता भी नजर आया
पापा मम्मी की डांट ने ऐसा हिलाया
जैसे कोई महंगा तोहफा चुरा लाया
काश कोई उसे हल्के में भी ले पाता
लव यू बेटा से भी रिस्पांस कर जाता
क्या हुआ जो एक निशाना चूक गया
और चलाऊँ थोड़ा बेशरम होता गया
मुस्कान महंगी हुई कैसे अब मुस्काए
जीवन की नोंकझोंक में ये पल आये
छह बाइ तीन एकांत में मुस्कान बांटे
धन्य हुए भाग हमारे ये अवतार हुआ

