महल बना लिया खूबसूरत।
नींव डालना ही भूलते गए।
मैं क्या देता मुझे क्या मिले।
उसको दोस्ताना कहते गए।
स्वार्थ की जड़े सींचते रहते।
कहते हमारे भी दोस्त हुए।
लोभ चश्में से दुनिया देखते।
उसको दोस्ताना कहते गए।
दिल से करीब हो नही सके।
जब तब उनसे मिलकर बैठे।
हम काटते या वह काटे हमे।
उसको दोस्ताना कहते बैठे।
मित्रता की नींव दलदल में।
अपनी दुनिया सजाई हमने।
जो पग पग दगा देता जाता।
उसको दोस्ताना कहते बैठे।

