तूने जो बांसुरी पर तान है छेड़ी।
मेरी आत्मा मुझको छोड़ चली।
रह गई जनम जनम की प्यासी।
कान्हा तेरी मेरी है प्रीत पुरानी।

एक दिन तू मेरे ख्यालो में आया।
मैंने तुझसे खुले में ब्याह रचाया।
सपने ही सपने में मैं तेरी हो गई।
जनम जनम की दीवानी हो गई।

कान्हा अलौकिक मेरी प्रीत हुई।
तू तो नही आया मैं तेरी हो गई।
आज भी गली गली भटक रही।
तेरी एक झलक पाने तरस गई।

तेरी तो रही सोलह हजार रानी।
तुझसे मिलने की आस जगाती।
मंदिर द्वारे जाके अलख जगाती।
इकतारा लिए भटकूँ गली गली।

#सुरेश_गुप्ता
स्वरचित