आप तर्कों पर बहस कर रहे।
वह तर्कों से परे चलते रहते।
आप जिस जगह सपने देखे।
धरातल पे और ही होता रहे।
कोई जी तोड़ मेहनत करते।
कोई खजाना चट कर जाते।
कछुए अपनी चाल में रहते।
ख़रगोश हर दौड़ जीतते रहे।
मिडिल क्लास है यह जनता।
धनिक और गरीब दामाद है।
गधों पर बोझ बढाते ही रहे।
घोड़ो पर बोझ न लाद सके।
जमाना बदल तो कहाँ आया।
आप रेंगते रहे वे तो उड़ चले।
#सुरेश_गुप्ता
स्वरचित
