पिता श्रम माता ममता की मूरत
पिता शिव माता शक्ति की सूरत
जब जब कलम उठाने को जाता
एक शब्द भी नही लिखने पाता
जाना न समझा न महत्व जाना
स्पर्श मगर पहले दिन से जाना
पहली आंख खुली समक्ष पाया
हिली जब जबान मां ही आया
जीवन में हर पल का वह जीना
जब जब तूफानों में घिरा हुआ
जबभी अपने को अकेला पाया
करीब एक आँचल झूलता पाया
जीवन के साठ सावन पार किए
आज उस आँचल में छुपा पाया
शक्ति कहूं या ममता कह जाता
माँ शब्द से ग्रंथ संपूर्ण हो जाता
#सुरेश_गुप्ता
स्वरचित

