मेरी कविता रेंगती घुटने चलती।
निकलती रोज किससे टकराने।
जैसे कोई चिड़िया निकल पड़ती।
शक्तिशाली से बाज से टकराने।
कितना सा था ये नन्हा सा कद।
कहां पर्वत सा वह ख्वाब लिए।
हौंसला ढूंढती जालिम जमाने मे।
निकल जाती मन की थाह पाने।
नही नही यह मुकाबला तो नही।
चली खुदकशी का अरमान लिए।
मन मे कौनसे अरमान संभालती।
निकलती वह किसको पछाड़ने।

