आसान था या मुश्किल शोहरत को पाना।
गुमान ऐसा कौन इसके पीछे था न जाना।
झाँकता अंधेरे में कैसे मैं पर्वत लांघ गया।
इस चढ़ाई को मैं चढ़ा कंधा कोई और था।
मैं तो इतराता हर बाधा को पार कर गया।
न देख पाया किसके कंधे पर सवार रहा।
मानवता का यह एहसास वह साहस था।
मेरा मेरा कुछ न था पिता का साहस था।
टिमटिमाती रोशनी अंधेरा रोशन करती।
कौन थामता कौन मुझे संबल देता गया।
तब एहसास हुआ मेरी शोहरत का राज।
कि मेरी प्रेरणा थी मेरा पिता मेरे साथ था।
मेरी दुनिया लुट गई आंसू नही सैलाब था।
वे साथ छोड़ गए जहान में मैं अनाथ था।
#सुरेश_गुप्ता
स्वरचित
