मेरे गांव की रेल सौम्य सदाचार का पाठ था
डब्बे उसके सदा मेरे शकुन का सामान रहा

खाली कभी भीड़ डिब्बा सफर का साथ था
गाड़ी में सवार होने बाहर से अंदर कूदते रहे

थोड़ा अस्वाभाविक था थोड़ा झगड़ा भी था
पूर्वजो के संस्कार थे ये आत्मसात कर जाते 

नफरत छोड़ते सभी डब्बे में हिलमिल जाते
क्यों प्रतिकार न था क्यों आत्मसात कर गए

सदियों बाद ये पीढ़ी बदला लेने निकल पड़े
आज जब पुरखो को कटघरे में खड़ा करते

जब तब मुगलो का इतिहास खंगाल जाते
इतिहास को नफरत का सामान बना जाते

पहले गोरे बाँटने की राजनीति सिखा गए
काले गोरे भी वह पुराना पाठ पढ़ाने लगते 

इतिहासी नफरत दिलो में घर करने लगी
अपनो में जो परायो सा जहर फैलाते रहते

दूर डूंगर पर लगी हुई आग वे बताते रहते
आग कदमो में लगी हम देखना भूल जाते

फैलते जहर का डर जो हर दिल ले बैठा 
पर वह विष वाहक था दूर अछूता खड़ा