वह परिंदों का कलरव वो मुर्गे की बांग।
सुबह चलती आटाचक्की वो मेरा गांव।
 
फैली हुई है खुश्बू वह सुहावनी सुबह।
गांव पर धुंवे की चादर फैलाती साँझ।

वर्षा की सौंधी सौंधी मिट्टी की महक।
गर्मी की छुट्टी में नानिहाल की ललक।

शाम गायें लौटती तो रास्ते जाते रुक।
खुरों बनी डगर चले भैंस ऊंट के झुंड।

गर्मी में दाना पानी लेते पंछी के झुंड।
सांझ में कलरव करते पंछी लौटे नीड।
 
वफादारी में पशुओं से बौने दिखे हम।
कुते करे चौकीदारी हर गली की बस।

स्वर्ग सा सुंदर जहां बसता मेरा गांव।
कोमल मन मे बसा खुशहाल जीवन।

जब पीछे झांकते न लौटता बचपन।
खोया क्या पाया सदा रहती उलझन।