घर मे कई पामेरियन वे मेरी शान है
उनसे है मेरी इज्जत वो मेरी जान है
जिसके पीछे लगाऊ वो लग जाता है
यह पामेरियन मुझको खुब भाता है

जब तब मैं बोलूँ बेंड बजा आता है
भौंकभौक हाल बेहाल कर आता है
मेरा पामेरियन जिसके दांत नही है
मगर उसकी पकड़ जरा मजबूत है

बोलू टॉमी चाचा ये सजदा करता है
जिसके सामने बोलू पूंछ हिलाता है
जब मैं चाहता जोड़ तोड़ कराता है
बड़ो की राह मोड़ मुझतक लाता है

कह दूँ मै किसी की पेंट उतरवा दे 
महफ़िल में इज्जत उतार आता है
यह सरकारी ब्रांड कुकीज़ खाता है
और मेरे इशारो पे नाच दिखाता है

गंगा उल्टी चला दे मार्ग बदलवा दे
लोगों की खाट खड़ी करा आता है
दे नजराना उसके पांव चुम आता
वरना पतलून पकड़ हिला आता है

पालतू मेरा है मेरी ड्यूटी बजाता है
कोई कोई इसे मेरा तोता बुलाता है
यह जमाना है पालना मेरा शौक़ है
मेरा पामेरियन यहां पर मेरा शेर है