दुविधा में दो गये माया मिली न राम
राम राम करो रामजी करेंगे बेडा पार
आशीर्वाद में तुम बनाओ राम मंदिर
सेंटर विस्ता में रामजी जडे जमा देंगे
ले आशीष अखंड सौभाग्यवान बनो
जुग जुग जियो अखंड राज तुम करो
तुम्हारी जडे खोदनेवाले क्या खोदेंगे
तुम्हारी जड़े तो दूर आसमान में रहे
मजा आ गया है राजनीति के रंग का
जब सुशासन बाबू करवट बदल गए
कहते जमाने मे सोया शेर न जगाओ
झोला उठाने का भी वक्त नही मिले
वक्त का तकाजा समझ तो लो भैया
चौकीदार की चौकीदारी न होने लगे
तस्वीर बदलने में वक्त कब लगता है
अब अपने भी चुना नही लगा सकते
वक्त का तकाजा भी कब समझ पाए
अडवाणी ही कहाँ अडानी बन पाए
आप नही तो कौन हम जाप कर रहे
केजरी हमारी ही दावत उड़ाते चले


