सरल शांत स्वभाव मन में प्रेम श्रद्धा अगाध।
माता-पिता पर निछावर चरणों मे चारों धाम।
वृद्ध नेत्रहीन माता पिता तीर्थयात्रा की चाह।
श्रवण कुमार कांवड़ उठा ले चला चारों धाम।
सेवा का संकल्प पल पल करता आठों याम।
माता-पिता के चरणों मे है परमेश्वर का ठाम।
करे चरण वंदना करे उनकी इच्छा के काम।
जीवन मे उसके है माता पिता ही चारों धाम।
हृदय में माता पिता के प्रति रहे अगाध स्नेह।
माता पिता प्यासे जान पहुंच गया सरयू तीर।
ज्योहीं पानी लेने झुका बाण बिंध गया सरीर।
दशरथ थे स्तब्ध माता पिता छोड़ गए सरीर।
#सुरेश गुप्ता
स्वरचित

