दिल से सदा ही अच्छा करते रहना।
नाकामी का डर दिल से मिटा देना।
वक्त तो सदा सबक सिखाता रहेगा।
मशाल ये साहस की जलाएँ रखना।

अतीत की ग़रीबी में भी झांक आना।
मिले वैभव कभी उससे डरते जाना।
कोई न सही परछाई का साथ रहेगी।
मशाल ये साहस की जलाएँ रखना।

जब भी तन्हाई हावी होने लग जाए।
अनजाना भय मन पर हावी हो जाए।
दिल मे गहरे दबा दर्द जागने लगेगा।
मशाल ये साहस की जलाएँ रखना।

रोनेवाले के साथ कौन यहां रोता है।
दुनिया साहस को सलाम करती है।
जमाने के बर्ताव से बेजार न होना।
मशाल ये साहस की जलाएँ रखना।