माफिया का आतंक विश्व मे नया नही
यह सिस्टेमेटिक लूट का सिरमौर रहा
जिस जिस क्षेत्र में इनका दबदबा हुआ
वहां जाने का साहस जुटाना मौत हुआ
समुद्री लुटेरों की एक अलग दुनिया है
ड्रग के धंधे में सदा इनका वर्चस्व रहा
इनके चंगुल में स्वास्थ्य से शिक्षा आये
पसारे पांव तो रोजमर्रा में दखल हुआ
सामान्य जीवन इनके रहमो करम पर
लोकतंत्र इसका अगला शिकार हुआ
जिस दिन ट्रम्प के अनुयायी चढ़ बैठे
लोकतंत्र चंगुल में था संसदभवन घेरा
लोकतंत्र फंस गया इन गिद्धों के बीच
माफिया का यह नूतन कारोबार हुआ

