कौन थे वे जनाजे पर चढ़ चले।
पीछे पीछे कंकाल निकल पड़े।
यह हजूम कहां से जुड़ता गया।
समाज श्मशान में तब्दील हए।
आप जनाजा समझ चढ़ चले।
न था जनाजा बाबू उतर जाते।
दिल मे दर्द उठता दवा करते।
मन की बात किसे माफ करते।
जब निकल गया सांप इधर से।
आप लाठी उधर पटकते जाते।
दुनिया भी चिंगारी को दोष देती।
ज्वलनशील रहे तब तो जलाती।
नादानी की सजा सदा सम रही।
सजा कहां कब कम हुई है यहां।
जलजला जब जब भी आता है।
क्यों मानवता को बहा जाता है।
#सुरेश_गुप्ता
स्वरचित
