जब जब देखता दुनिया होता बेजार।
मन इस दुनियां को करता गुलजार।
नियति ने बख्शा तोहफा लाजवाब।
तू ही मीत मेरा मन रे तेरे रंग हजार।
अकेले जग में घुमता तुझपर सवार।
गम और खुशियां पा जाता बेशुमार।
मन तू ही वाहन मेरा मैं होता सवार।
तू ही मीत मेरा मन रे तेरे रंग हजार।
रे मन भागता है दूर दूर इधर उधर ।
प्रकृति की छटा देख आता झुमकर।
ख्याली पुलाव सदा तू करता तैयार।
तू ही मीत मेरा मन रे तेरे रंग हजार।
कहता है जमाना मन के हारे है हार।
मन से जीत मिले चाहे बहाने हजार।
जीत लिया मन तो दुनिया है तुम्हार।
तू ही मीत मेरा मन रे तेरे रंग हजार।

