बढ़े जा रहा वह ख्यालो के बवंडर लिए
विचारो में मन में कई तूफान समेटे हुए
स्थिर थी उसकी चाल पांव लड़खड़ा रहे
पर कौन थाम पाया अडिग वह सदा रहा
जब बाढ़ से टकराने का साहस करता
तैरना मुश्किल हुआ बहाव मे बहता चला
फिर संभलने की कोशिश में कभी बढ़ा
फिसला मगर होंसलो को हवा देता गया
अरमानों को नई ऊंचाइयां कौन देता रहा
सफलताओं के शिखर वह चढ़ता गया
कभी चट्टाने मिली कभी सांसे उखड़ रही
जज्बा जीतने का पर्वत कब तोड़ सका
युग पुरुष जब जब यहां अवतरित हुए
रास्ते थे नही रास्ते बनाकर ही आगे बढ़े
कौन बैठा हुआ है इस ख्याल के पीछे
खुदा हवा दे चिंगारी को शोला बना रहा
चींटी ने जब टकराने का साहस किया
चट्टाने तो क्या पर्वत ने उसे जगह दी
कौन थाम सका था उन कदमो को
जिसने मंजिल अपने दम पर फतह की
हारा हुआ है वही इस जहान में सदा से
जिसने लड़ने से पहले हथियार डाल दिये
मगर कौन हरा सकता था उसको कभी
जिसके दिल मे अटूट साहस था भर हुआ

