मानव सभ्यता के आयाम जो छु गया
मानव प्रकृति को बौना समझता गया
सबने एक हो उस रात दीये जलाये थे
पर निशा का तिमिर कब जीत पाए थे
लाखो घरो ने लाखों दिए जलाए मगर
अंधकार से पार पाना आसान नही था
अमावस्या की उस तारो भरी रात को
असंख्य तारे भी रोशन न कर पाए थे
सबको बौना होने का अहसास दे रही
अमावस्या की स्याह रात रोशन न हुई
धरा पर एक सूरज एक चाँद ही रहेगा
रोशन होकर तम का नाश कर जाएगा
मानव के अहम सा फैला यह अंधकार
कौन सक्षम होता कि उसे जीत पाएगा
एक गुरु एक सूरज और एक चाँद हो
मन का तम पल में ओझल हो जाएगा
गुरु सानिध्य अहं तिरोहित कर जाएगा
आत्मा परमात्मा का मिलन हो जाएगा

