सुनते जाना मन की आवाज़ तुम।
मन अच्छे और बुरे विचार देता है।
सच्चा मन जीवन पावन करता है।
मन एक दर्पण मन सच कहता है।

कुछ न छोडना तुम तर्कों के सहारे।
जाना हो चीन जापान छोड़ आएंगे।
तर्क भटकाव की राह पर ले जाएंगे।
सत्य को शुद्ध मन से देखते जाना है।

अच्छे से पत्थर बन जाओ तो क्या।
कहीं मंदिरों में ही बंद रहते जाना है।
मन के दर्पण में झांक तो लेना जरा।
जमाने में दूर तक महकते जाना है।

मन दर्पण देखना मन पवित्र होता है।
क्या लाया था तू क्या लेकर जाना है।
मन के रास्ते से दिमाग पुष्ट होता है।
शुद्ध मन से जीवन पावन हो जाना है।

#सुरेश_गुप्ता
स्वरचित