मन एक दर्पण है वो सच कहता है।
सच्चा मन जीवन पावन करता है।
सुनते जाना मन की आवाज़ तुम।
मन अच्छे और बुरे विचार देता है।

सत्य को शुद्ध मन से देखता जाना।
तर्क भटकाव की राह पर ले जाएंगे।
कुछ न छोडना तुम तर्कों के सहारे।
जाना हो चीन जापान छोड़ आएंगे।

अच्छे से पत्थर बन जाओ तो क्या।
कहीं मंदिरों में ही बंद रह जाओगे।
मन के दर्पण में झांक तो लेना जरा।
जमाने में दूर तक महकते जाओगे।

क्या लाया था क्या लेकर जाना है।
मन दर्पण देख मन पवित्र होता है।
मन के रास्ते से दिमाग पुष्ट होता है।
शुद्ध मन से जीवन पावन होता है।