नन्हे बच्चों की दुनिया छोर पर मां।
दूजा हाथ मे पकड़ा मां का आँचल।
न खबर भूख प्यास की नही है डर।
चलते फिरते छुपने को यह आँचल।

रहे कड़ी धूप छाया देता है आँचल।
जग की डगर पर संबल है आँचल।
झूमते गाते पकड़के मां का आँचल।
महफूज रहते हो हाथ मे ये आँचल।

मां की ममता और बस यही स्पर्श।
मेरी तमन्ना यह ममता का आँचल।
यह है आशियाना यही शामियाना।
निकल पड़े पकड़कर तेरा आँचल।

हर दुख भूलते सिर पर रहे आँचल।
सदा मुस्कुराते जब हाथ हो सर पर।
माँ आंचल तले नही जग में थकान।
चेहरों पर खिली रही सदा मुस्कान।