हिमाचल सा ऊंचा भाल तेरा।
सागर पग प्रक्षालन करता है।
तेरे आगे नतमस्तक जगत है।
मां भारती तेरी शान अटल है।
गंगा गोदावरी यमुना कावेरी।
जहां पवित्र नदियां बहती है।
विंध्यपर्वत अरावली श्रृंखला।
धन्य धरा ये मां तेरा गौरव है।
लाखों धर्म जाति का संगम।
गंगा जमना यहां तहजीब है।
सफेद व्याघ्र केशरी सिंह है।
हाथियों का आश्रय स्थल है।
सनातन धर्म संस्कृति हमारी।
योगसिद्धि यह विश्व गौरव है।
संत महंतों की धरती सदा से।
मां भारती अटल सौभाग्य है।
#सुरेश_गुप्ता
स्वरचित

