बदनसीब ये गरीब के घर जन्म लिया।
संसाधन न रहे समय पर न पढ़ पाया।
काम लेने या इज्जत की नौकरी पाने।
दूर दूर भटका हौंसला नही टूट पाया।
भूख प्यास गर्मी सर्दी में मजबूर नही।
भीख से पेट भरना मैं नही पचा पाया।
ईंट मिट्टी का चूल्हा या फावड़े से तवा।
मिला संसाधन उसीसे खाना बनाया।
आप देखते है जो भी चीज बाजार में।
उसे अपने ही खून से मैं सींच पाया।
वक्त ने मुझे कर्मठ कलाकार बनाया।
सभी रचनाओं का सर्जनहार बनाया।
न बन सका कोई इंटीरियर का माल।
वक्त ने तराशा नींव का पत्थर बनाया।
न कोई गिला खुदा से जो बन पाया।
मेहनत ने मजबूर नही मजदूर बनाया।
#सुरेश_गुप्ता
स्वरचित8

