कश्यप कुल में एक दानव का जन्म हुआ
वो महिषासुर ब्रम्हा का महान भक्त हुआ।

सृष्टि को आकार बदल भयाक्रान्त करता
वह ब्रम्हवर से देव दानव से अभय हुआ।

स्वर्ग लोक के देवो को परेशान करता रहा
पृथ्वी पर वह महिष हो उत्पात मचा रहा।

ब्रम्हा विष्णु और महेश सभी परास्त हुए 
स्वर्ग में आक्रमण कर इंद्र परास्त किया।

देवों ने शक्ति देकर दुर्गा का सृजन किया 
देवी दुर्गा नौ दिनों तक उससे युद्ध किया।

आज भी भक्त दुर्गा पूजा त्यौहार मनाते
भैंसे के रूप में महिषासुर का वध हुआ।