ईश्वर से दुआ है शॉपिंग जाना न पड़ जाय।
अगर जाए तो भी श्रीमतीजी संग न जाय।
लाली पॉवडर मलकर लिया बेग लटकाय।
सजधज कर गौरी सांझ ढले बाजार जाय।
खरीदी तो बहाना रहे तफरीह करने जाय।
एक एक सब्जीवाले से जा जाके टकराय।
भाभी भाभी करे नई नई सब्जी धर जाय।
चलती बाजार में ज्यूँ सैनिक जंग में जाय।
किलो से मोलभाव करे ग्राम खरीद जाय।
खरीदती थोड़ा सा और फ्री मांगती जाय।
मोलभाव से बेजार भैयाजी पनाह मांगते।
मोल में हामी है तौल में बराबरी कर जाय।
एक रोज गलती से हम मॉल दिखाने गए।
हम पनाह मांग रहे बाहर निकाल न पाय।
मॉल से निकल पड़े बहुत बेग सिर उठाय।
शॉपिंग जो हुई दस हजार उड़ाकर आय।
#सुरेश_गुप्ता
स्वरचित
