शिवधनुष टूटा त्रिलोकी में हुआ शोर।
समाचार पा परशुराम आए उस ओर।
भयानक वेष ले जनक सभा में आये।
राजा डर रहे पिता सहित नाम सुनाए।

जनक बता रहे क्यों सब राजा आए।
उनको सीता स्वयंवर की शर्त बताए।
धनुषभंग देख मुनि कठोर वचन बोले।
धनुष किसने तोड़ा उसे शीघ्र दिखाए।

न हर्ष न विषाद हृदय में ले राम बोले।
भयभीत देख सभी को राम मुस्काए।
दास कोई तुम्हारा नाथ ये धनुष तोडा।
मुझ कहे मुनिवर आप आज्ञा उच्चारे।

रिस से मुनि बोले सेवक करे सेवकाई।
शत्रुवत व्यवहार करता तो करे लड़ाई।
धनुष तोड़े वो सहस्रबाहु सम शत्रु मेरा।
मुनि क्रोधित देखकर लखन मुस्कुराए।

लड़कपन में तो बहुत धनुहियाँ तोडी।
क्रोध करे क्या ममता इस धनुष माही।
मुनि बिन कारण ही क्रोध क्यों करते।
राम छुते ही टूटा न दोष कोई रघुराई।

सारे धनुष नही है शिव धनुष समाना।
कालवश होश नहीं कुपित मुनि बोले।
बालब्रह्मचारी क्षत्रियकुल का विनाशी।
दुष्ट तू मेरा स्वभाव न जाने मुनि बोले।
 
कहते हो योद्धा तुम कुल्हाड़ी दिखाते।
विप्रवर फूँक से पहाड़ उड़ाना चाहते।
न कुम्हड़े की बतिया तर्जनी देख मरे।
ब्राह्मण देख क्रोध रोककर सह जाते।

ब्राह्मण गऊ नारी पर वीरता दिखाते। 
हमारी यह सूर्य कुल की तो रीत नही।
मुनिवचन वज्र समान क्रोध क्यों करे।
धनुषबाण कुठार व्यर्थ ही धारण करे।

कौन अपने मुरख अपना सुयश बरने।
वीर वो जो रणभूमि में वीरता से लड़े।
शत्रु समक्ष देख कायर प्रताप गिनाए।
मुनिवर हमे नही अपने शौर्य से डराए।

विश्वामित्र बालक बड़ा कुबुद्धि कुटिल।
काल के वश ये कुलघातक वचन बोले।
कोई इसे मेरा  प्रताप बल क्रोध बताए।
न दोष दे कोई यह काल ग्रास हो जाए।

मुनि शील मातृ वध से पितृऋण चुकाए।
क्या अब बाल बलि से गुरु ऋण चुकाते।
आहुति सम वचन बोल क्रोध भड़काए।
कडवे वचन सुनकर मुनि परशु संभाले।

विश्वामित्र कहे बाल अपराध क्षमा करे।
बालकों के दोष गुण साधु नहीं गिनते। 
विप्रवर आप बालक पर क्रोध नही करे।
मुनि होते शील स्वभाव राम वचन कहे।

राम तेरा छोटा भाई मन मैला तन सुंदर।
जैसे विष रस से भरा हुआ कनक घट।
सुनकर मुनि वचन तब लखन हंस लड़े।
राम तरेरे आंख देखके लखन सकुचाए।

कृपा क्रोध वध बंधन मुनि दास पे करे।
आपका क्रोध शांत हो यह जुगाड़ करे।
मैं राम आप है परशु सहित बड़ा नाम।
संसार मे योद्धा नही हम शीश झुकाए।

रण में ललकारे तो काल से भिड़ जाए।
जो ब्राह्मणवंश से डरे निर्भय हो जाए।
मुनि कहते राम धनुष प्रत्यंचा चढाओ।
तुम यह करो तो मेरा संदेह मिट जाए।

महर्षि परसुराम तब राम प्रभाव जाने।
शरीर पुलकित है मन प्रफुल्लित हुए।
हाथ जोड़ बोले प्रेम हृदय में न समाए।
राम गुणगान करे मुनि वन में लौट गए।