सरस्वती तट पर ज्ञानियों में चर्चा हुई।
त्रिदेवों में कौन श्रेष्ठ कौन परीक्षा करे।
महर्षि भृगु दायित्व का वहन कर चले।
तप कर त्रिदेव परीक्षा ले प्रसिद्ध हुए।
परमपिता ब्रह्मा धाम जब ऋषि पहुंचे।
अपशब्द सुन ब्रह्मा क्रोध वशीभूत हुए।
महर्षि भृगु कैलाश पर्वत शिव से मिले।
तिरस्कार देख शिव त्रिशूल मारने चले।
क्षीरसागर शेषनाग सैय्या पर हरि मिले।
वहां पहुँचकर छाती पर लात मार बैठे।
हरि आँख खोल महर्षि का सत्कार करे।
ऋषि के पैर चोटिल हुए क्षमा मांग रहे।
महर्षि भृगु लज्जित भी और प्रसन्न हुए।
श्रीहरि विष्णु त्रिदेवों में श्रेष्ठ बताते गए।
सप्तर्षि में एक भृगु संहिता के रचयिता।
पुराणों में महर्षि भृगु का उल्लेख हुआ।
#सुरेश गुप्ता
स्वरचित

