राजा सुरथ भूमण्डल पर राज करता था
नीतिपूर्वक धर्म से प्रजापालन करता था
युद्ध मे परास्त हो उसका राज्य नष्ट हुआ
शत्रु द्वारा उसकी सेना खजाना हरा गया 

पूर्वज पालित राज्य पर ममता न बिसरी
जनता का अमंगल कोष चिंता कर रहा
मेधामुनिआश्रम में राजा ने आश्रय लिया
आश्रम में उसे शोकग्रस्त वैश्य मिल गया
 
जो दुष्ट स्त्री लोभी पुत्र से दुखी वन आया
वह भी स्वजनों के हित की चिंता में रहा
गुणहीन बन्धुओं से चित्त प्रेममग्न रहता
लंबी साँसें ले रहा हृदय संतप्त होता रहा
 
राज्य गया मगर राज्य में मोह बना हुआ
चित्त अपने अधीन न हुआ दु:खी हो रहा
विवेकशून्य पुरुष मूढ़ जैसा दिखता रहा
वैश्य स्नेहीजनो के स्नेह में दुखी हो रहा

ममता आकर्षण क्यों प्रत्यक्ष दोष देखा
राजा वैश्य ने मुनि से मोह का राज पूछा
मुनि बोले विषय मार्ग ज्ञान जीव जानते
पशु-पक्षी मृग मानव से समझदार होते
 
पक्षी भी स्वयं भूख से पीड़ित रहते हुए
मोहवश बच्चों की चोंच में अन्न डालते
मनुष्य समझदार पर लोभ के वश होते
उपकार पाने पुत्रों की अभिलाषा करते 
 
समझ कम नहीं ये संसार की स्थिति है
जन्म-मरण की परम्परा इससे रहती है
भगवती महामाया के प्रभाव से प्राणी
मोह के भँवरयुक्त गर्त में गिराये जाते है
 
योगनिद्रा महामाया से जगत मोहित है
मोह का बंधन दे, बंधन से मुक्ति देती है
यह ज्ञानी का चित्त बल से मोह देती हैं
प्रसन्न होने पर मुक्ति का वरदान देती हैं