सूख गए थे पेड़पौधे नदी नहर कुएं तालाब।
बदहाल जीवन वातावरण में आई नई जान।
हर तरफ है खुशी की लहर दे गर्मी से राहत।
सोंधी खुशबू की शुरुआत महकता सावन।
सकल सृष्टि और महक उठता है यह गगन।
पहली पहली बारिश की फुहार नाचता मन।
फैली हुई खुशबू आयी यह सुहावनी सुबह।
सोंधी खुशबू की शुरुआत महकता सावन।
शिव आराधना का है पावन पर्व यह सावन।
अर्चन पूजन और हिन्दू आस्था का दर्पण।
धार्मिक भावना से ओतप्रोत ले चले कावड़।
सोंधी खुशबू की शुरुआत महकता सावन।
लग रही बरसात की झड़ी सुहावना मौसम।
मनाए पिकनिक देख आये नदी नाले वन।
छाई है हरियाली और ठंडा हुआ है मौसम।
सोंधी खुशबू की शुरुआत महकता सावन।
फसल बुआई के लिए निकल पड़ते कॄषक।
धार्मिक माहौल भक्तिमय गीत से गूंजे मंदिर।
वर्षा की सोंधी सोंधी आती मिट्टी की महक।
सोंधी खुशबू की शुरुआत महकता सावन।
#सुरेश_गुप्ता
स्वरचित

