अहं की गठरी सिर पर लाद चलते
जीवन मे हर पल बोझ बढ़ा चलते
कुछ कहा किसी ने कुछ कर दिया
बांध गठरी दिल मे सहेज़ते चलते
कैसे वह जमीर को ललकार गया
वक्त आएगा तो बदला जरूर लेंगे
रोज सुबह शाम जुगाली करते रहे
बुरा भला कहते बिगाड़ क्या लेते
गठरियों से अस्सी टका भरते गए
वक्त की मांग दिमाग खाली रखते
गठरियां गहरे गड्ढो में दबा सकते
काश मुर्दोवाला संस्कार सीख लेते
बेफिक्र जीवन फिर लहलहा उठता
खुले में जीवंत हो ठहाके लगा लेते
कर्मण्योवाधिकारस्ते कभी बोलते
मा विद्विषावहै में जीवन खोज लेते

