ये तो नही सोचा था हवा को तरस जाऐंगे
दिल की गहराइ से यह आवाज़ आती रही
या खुदा इंसानियत बेरहमी से कुचली गयी
क्या कमी रह गयी थी खुदा तेरी इबादत में
लोग मर रहे थे दवाई ऑक्सिजन के बिना
सांसो की डोर जो टूटी तो खबर ऐसी आई
अब मिलिट्री एयरफोर्स ये मोर्चा संभालेगी
सांस साथ न दे पाई देर कर दी आते आते
भाग रहा था वह बेतहाशा लाने को दवाई
यम सा प्रकट हुआ सामने से एक सिपाही
रोया वह गिड़गिड़ाया पर दया कौन करता
चालान काट ले गया जान वह जाते जाते
वे आये अच्छा लगा जताया दुख हाल पर
ईश्वर से प्रार्थना कर रहे अब शांति के लिए
ख्वाबो में बस था अच्छे दिन जरूर आएंगे
जिसके भरोसे थे वो खुद थे खुदा के भरोसे
#सुरेश_गुप्ता
स्वरचित

