कुदरत ने मानव को हसीन नजारे दिए।
सभ्यता की दौड़ में कुदरत से दूर हुए।
खूबसूरत दुनिया नदी झरने पर्वत मिले।
वन उपवन उजाडे कांक्रीट जंगल किए।
कुदरत ने बख्सा यह सेहत का खजाना।
भूलते गए कि कुदरत ने हमें क्या दिया।
फल के रस छोड़ कृत्रिम रसायन पी रहे।
स्वार्थ में अंधे होकर सेहत से खेल गए।
कुदरत के खजाने में कई राज छिपे थे।
हम तो कहते रहे हम सभ्यता छूने लगे।
स्वार्थ वहशी हए अगली पीढ़ी भूल गए।
कुदरत का नाजायज दोहन करते गए।
स्वार्थ में अंधे होकर खिलवाड़ न करते।
कुदरत उसे प्यार करे वह मार भूल बैठे।
कुदरत के कानून राजनीति से जुदा रहे।
कुदरत का कहर हम आमंत्रित कर बैठे।
#सुरेश_गुप्ता
स्वरचित और मौलिक

