ताश से बना ट्विन टावर धराशायी कर गया
यह विदेशी है देशद्रोही अर्थ चौपट कर गया
पुलिस लगी कंमांडो आये एयरपोर्ट घेरा गया
अफवाह फैल रही हिन्डनबर्ग का पप्पी आया
पकड़ेंगे उसको जेल भेजेंगे बिरयानी भी देंगे
दुश्मन उसका पप्पी है आतंकी घोषित करेंगे
भारतीय मेहमाननवाज़ी के लिए विख्यात है
शत्रु को भी सीने लगाते उसके मालिक आते
भव्य स्वागत करे ईडी और सीबीआई लगाए
एनआईए और नारकोटिक्स का डोज़ लगाए
अपने जो गए बुला बुला हारे वेतो नही आए
हम बुलाते बारबार आप आओ अब की बार
नया इतिहास बनाए चलाए कारोबार देश में
हम विनय करते कुछ दिन गुजारो गुजरात मे
