असीम आकाश असंख्य तारो के बीच।
नियंता ने जिस असीम की रचना की।
अस्तित्व क्या मानव का एक अणुसा।
खुद की तलाश में हूं या कहूं खुदा की।
अणु था मैं या आकाश मुझमें समाया।
असीम था आँखो में अनंत में भटका।
जिसे जो समझ आया वो ढूंढता रहा।
खुद की तलाश में हूं या कहूं खुदा की।
मन के समुद्र से रत्नों का भंडार पाना।
मन की लहरे झील सा शांत बनाने की।
गहरे जाकर रत्नों का भंडार पाने को।
खुद की तलाश में हूं या कहूं खुदा की।
उद्विग्न विक्षिप्त विरक्त तपपथ पर था।
समष्टि व्यष्टि का फर्क अंतर है दृष्टि का।
जगत हेय जान जीवन मुक्त हो जाना।
खुद की तलाश में हूं या कहूं खुदा की।
#सुरेश_गुप्ता
स्वरचित

