कहे दास कबीरा बुरा जो देखन चला
गहन दर्शन है जो होता केंद्र में आप है
अगर आप वहां गए आपकी चूक है
पुल पर मर जाते तो किसकी भूल है
वहां न जाते उनका गुनाह नही होता
मरता नही कोई तो हंगामा नही होता
सरकार जैसी बनाते आपही गलत रहे
क्या दोष है उनका जो लापरवाह रहे
मोरबी पहला नही हादसो में कई मरे
हादसा आम है मरनेवाला खास नही
सिलसिलेवार आदमी तो मरता रहेगा
संवेदनहीनता पर कौन हिसाब करेगा
हादसा हुआ इंक्वायरी कमीशन बनेगा
कुछ न होगा न्याय अपनी मौत मरेगा
कमीशन किसके साथ है जानोगे नही
खबरे खबरों में खो जाए जानोगे नही

