कहां जबाव देही किसका नुकसान हुआ
एक्ट ऑफ गॉड या फ्रॉड पुल तो टूट गया
कौन बताता जनता को हेरिटेज पुल था
टिकट खरीदकर टूरिस्ट झूलने आते रहे
जर्जर होकर भी ये टूरिस्ट अट्रैक्शन रहा
सतर साल टिका चुनाव में क्यों गिर गया
मत कहो बच्चे झूले पुल को हिला डाला
तब पुल गिर गया वीडियो वाइरल किया
गुनाह ब्रिटिश का मजबूत ब्रिज बना दिया
चला डेढ़ सौ बरस थोड़ा इंतज़ार न किया
इलेक्शन की तारीख का आगाज़ न हुआ
बिना दुरुस्ती खोला मरे तो मुआवजा दिया
नगर निगम ने नजदीकी ठेकेदार को दिया
गुनाह ओरेवा का बिना मंजूरी खोल दिया
छःसौ लोगो को उन्नीस में टिकट बेच लिया
किसने जमकर टिकट का ब्लेक कर दिया
बचाने वाले ने कब पूछा तेरा धर्म क्या था
कौन मौत से खेला जीवन सस्ता कर गया

