कभी मेथेयी महिला गई जलाई।
किसी ने वो पुरानी वीडियो लाई।
उसने तो छोटी से बाईट चलाई।
बारूद को बस चिंगारी दिखाई।
क्यों दोष देते हो साब किसी को।
बारूद आपके दिल मे भरा हुआ।
दिल किसी का नही आपका था।
दिल मे दर्द तो स्वभाविक ही था।
आप ढूंढते हो इतिहास की बाते।
पुरानी अदावते वो डरावनी यादे।
बिछाते हो दिल मे बारूदी सुरंगे।
बाट देखते कोई चिंगारी लगा दे।
मिटाए डरावना इतिहास दिलो से।
भुलाते जाए वो वैमनस्य की बाते।
नही बिछाए दिल में बारूदी सुरंगे।
तो क्या बिगाड़े वीडियो की बाईटे।
#सुरेश_गुप्ता
स्वरचित

