जीवन में वह तो सदा ही खास हुए।
संस्कार की ऐरण पर जो पास हुए।

दया करुणा की नदियां यहां बहती।
सनातन भारत की ये पावन धरा है।

बच्ची चल पडी है स्कूल की राह में।
न सीखी करुणा तो पढ़ना बेकार है।

आधुनिक शिक्षा से दूर यह सीख है।
प्यासे को पानी देना पावन काज है।

प्यासे भागे सब मरीचिका की ओर।
जल दे करुणा जगे जीवन सफल है।

यही तो अटल सत्य रहा है सृष्टि का।
क्षणिक खुशी यह सुख का सबब है।