कहीं यही अटल सत्य नही था सृष्टि का
क्षणिक खुशी लंबे दुख का सबब बनी 
प्यासे भागते मरीचिका के जल की ओर
पर क्या मिला निराशा हाथ आ रही थी

अजीब खेल जो किसी के गले हार था
वो ही किसी के हाथों में आयी हार थी
हार से बेजार हो कोई दुखी हो रहा था
कोई जीत के बाद भी परेशान ही था

दम घुटता था मरीज का ऑक्सीजन से
वहां सरकार ऑक्सीजन से परेशान थी
देनेवाले बहुत थे माल पड़ा था कतार में
नही पहुंचा जहाँ लेनेवाले खड़े कतार में

कहीं जिन्दे लोग  कतार में मरे जा रहे 
नियति थी कहीं मरे हुए कतार में लगे 
खड़े कतार में जीवन की अभिलाषा में
वो चिरनिद्रा में भी खड़े हुए कतारों में

काश कॅरोना में करुणा का संचार होता
मरनेवाला देशवासी दिल के करीब था
उठता सीने में दर्द अपनो के खोने का 
नेता अधिकारी क्या बेदरकार न होता