जबान क्या चली तीर से निकलते गये।
तड़पते जब देखा दिल को शकुन हुआ।
कहते रह गए जबान जरा फिसल गई।
घाव भरने में यहां तो उम्र कम पड़ गई।

क्या छुपा पाते चेहरे पर जो लिखा था।
दिल मे कैसे दबाते आंखे दगा देती गई। 
दिल मे सदा बस एक टीस उठती रही।
जिसे चाहा किसी और को चाहता रहा। 
 
लगाया जब नश्तर कि वे हैरान हो रहे।
कभी ऐसा न हुआ दिल नदारद मिला। 
कौन समझा पाता उनको कि दिल तो।
नश्तर लगाके कोई पहले निकाल गया।
 
कारवां गुजरा दिल मे गुबार उठते गए।
कैसे सरल रहते सब धूमिल होता गया।
किसे समझाते धूल है झड़ ही जायेगी।
दशकों से उसी धूल को झाड़ते रह गए।

#सुरेश_गुप्ता
स्वरचित