राज्य से काला धन मिटा देंगे
रामबाबू को एक ख्याल आया
बड़ी मेहनत से नोट बदल दिए
मगर काला धन न मिट पाया।
रामबाबू भी धुन के पक्के हुए
सोचा नए नोट भी बदल डाले
सिलसिला अनवरत चल पड़ा
नएनोट भी बदलने निकल पड़े।
मोटाभाई नोट बदलते जा रहे
काला धन पकड़ में नही आये
रामबाबू ऐसा प्रयास बेकार है
सृष्टि में हर एक चीज खास है।
पुरातन में एक ऐसी कहानी है
राज्य में बड़ी समस्या आ पड़ी
बड़ा एक मिट्टी का ढेर लगा था
सब ढूंढते उपाय नही सूझ रहा।
सलाह लेकर नया खड्डा किया
खड्डे भरा पहाड़ कम न हुआ
सलाहकारों के चंगुल में फंसे
खड्डा भरने को खड्डा कर रहे।
न कोई किसी को मिटा सका
मिटानेवाला ही यहां मिट गया
रामबाबू यह समस्या छोड़ दो
इन्हें अपने हाल पर जीने दो।
विश्व मे काला धन तो जान है
कहते है जान है तो जहान है
हम काला सफेद दोनों कमाएं
मिटाते जाएं और डबल बनाएं।
#सुरेश_गुप्ता
स्वरचित

