कश्मीर सुरक्षा व्यवस्था का मजाक उड़ा
सरकारी सिक्योरिटी में कश्मीर जाते हो

धोखाधड़ी,जालसाजी के खिलाड़ी रहे हो
सरकारी सुविधा लेते दौरे बैठक करते हो

क्लॉक टॉवर लाल चौक पर फोटो खिंची
नियंत्रण रेखा पर जाके तस्वीरें खिंचवाते 

गुजरात भाजपा महासचिव फॉलो करते 
ट्विटर अकाउंट पर वीडियो शेयर करते 

अफसरी का झांसा 5स्टार में गुजारी राते
जेडप्लस सुरक्षा पीएमओ अधिकारी बने

धन्य धन्य हे महामानव कैसे ये करते हो
गुजरात में जन्में कहाँ से स्किल पाते हो

वकील कहते आपका शागिर्द बच भागा
आप सरकारी से पुलिस मेहमान बने हो

चिंता की लकीरें उभरती है रामबाबू बोले
मोटाभाई ये भाई तो दुःसाहस ही कर बैठे

हमसे ऐसे भाई खौफ क्यों नही खाते है
बंशी ने जो बंशी बजाई होश खो जाते है